बाइक चुराते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार 

बाइक चुराते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

आदापुर।थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार स्थित सिनेमा हॉल चौक से मोटरसाइकिल चुराकर  भागने की कोशिश कर रहे चोर को पकड़ लिया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी पप्पु पासवान ने बताया कि मोटरसाइकिल चोर के पास से मास्टर चाभी भी बरामद की  गई है। गिरफ्तार चोर की पहचान बेलदरवा गांव निवासी गंभीरा साह के पुत्र 20 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में  किया गया है।

बाइक का नंबर  बीआर  05 /1601 हीरो स्प्लेंडर है।  चोर के विरुद्ध स्थानीय थाना में शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज है। मौके पर  एसआई पंकज कुमार,  हरे राम प्रसाद, एएसआई हसनैन खान एवं सिपाही हैप्पी शुक्ला, चौकीदार मनोज राय, भरत पासवान उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page