भिवाड़ी कांड: अनुप का शव आते ही गांव में कोहराम

भिवाड़ी कांड: अनुप का शव आते ही गांव में कोहराम
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मटियारिया वार्ड नंबर 1 निवासी दिनेश पासवान के 19 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार की मौत सफदरगंज दिल्ली में इलाज के दौरान हो गई मृतक के परिजनों ने दिल्ली हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया, ज्ञात हो कि अनूप कुमार भी राजस्थान के भिवाड़ी पटाखे फैक्ट्री के भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, राजस्थान के अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया था, लेकिन घटना के सातवें दिन अनूप ने दम तोड़ दिया।

शव आते ही गांव में कोहराम मच गया, अनूप के पिता दिनेश पासवान ने मृतक अनूप का मुखाग्नि दिया, गांव के हजारों की तादाद में लोग अंतिम संस्कार में भाग लिए, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता विश्राम राम और प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार राम ने पहुंचकर अमित का अंतिम दर्शन किया । और परिवार जनों को साथ दुख की घड़ी में खड़ा होकर शोक संवेदना व्यक्त की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page