पुलिस दिवस सप्ताह पर क्रिकेट मुकाबला,पुलिस टीम ने मारी बाजी

पुलिस दिवस सप्ताह पर क्रिकेट मुकाबला,पुलिस टीम ने मारी बाजी
Facebook WhatsApp

-पत्रकारों को 39 रनों से हराकर पुलिस बनी विजेता, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

सुगौली। पुलिस सप्ताह दिवस के दुसरे दिन सोमवार को महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम में पुलिस और पत्रकारों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूनार्मेंट का आयोजन किया गया। खेल भावना और सौहार्द के इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम में मौजूद रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित 12 ओवरों में पुलिस की टीम ने 135 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकारों की टीम ने भी उत्साह के साथ खेल की शुरूआत की, लेकिन पुलिस टीम की सधी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page