बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन
Facebook WhatsApp

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने रविवार को पटना स्थित इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।

संगठन की ओर से यह प्रदर्शन तथाकथित ‘एपस्टीन फाइल्स’ में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम आने के आरोप, देश की अस्मिता से समझौता करने के कथित आरोप तथा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि एवं प्रदेश सचिव कुंदन यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आयोजित किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की संप्रभुता और अस्मिता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और विचारधारा के सम्मान की रक्षा के लिए कार्यकर्ता लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीकों से संघर्ष जारी रखेंगे।

प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई।इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन, मुकुल यादव, बिट्टू यादव, विशाल कुमार समेत कई कांग्रेस जन शामिल रहें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page