पर्यावरण संरक्षण पर दो दिवसीय प्रांतीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
-उत्तर बिहार के दो दर्जन से अधिक पर्यावरण प्रेमी हुए शामिल
मोतिहारी। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय समीक्षा बैठक रविवार को संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत शांति पाठ और प्रेरणा गीत से की गई। इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उत्तर बिहार के पदाधिकारियों के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भाग लिया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय नवनीत कुमार गिरि एवं संचालन व विषय प्रवेश डॉ अमित रंजन के द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत संयोजक सुधांशु मिश्रा ने भारतीय संस्कृति और पर्यावरण के गहरे संबंध पर विस्तार से चर्चा हुई । उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में प्रकृति को पूजनीय माना गया है एवं जीवन के हर पहलू में पर्यावरण का विशेष महत्व रखा गया है।
उदय नारायण ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है।कार्यक्रम के दूसरे दिन परिचर्चा में जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते प्रदूषण, जल संकट और गंभीर समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। इन चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के हर व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधा लगाने वृक्ष की सुरक्षा करने, जल संरक्षण अपनाने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित तारकेश्वर, डॉ स्नेहा, डॉ कृति, विनय, श्रीमती धीरा गुप्ता, शैलेंद्र जी , आदर्श जी , सत्यार्थी जी , श्रीमती चंद्रकांता वर्मा, अजीत, विनोद , केशव कृष्णा, डॉ कमलेश, राजीव, सहित स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाने की शपथ ली ।
यह आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाने की शपथ दिलाई गई ।

