जन सुराज पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा
– रवींद्र बेरूआर बने जिला अध्यक्ष और अभय शर्मा जिला महामंत्री
मोतिहारी। जिला संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने शनिवार को किया। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि जन सुराज पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप संगठन के पुनर्गठन एवं उसके संचालन को गति देने के लिए पूरे राज्य को 44 संगठन जिलों में बांटकर वरीय कार्यकर्ताओं के साथ सभी जिलों कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया है।
कहा कि संगठन जिले की कमिटी,क्षेत्रीय तथा राज्य नेतृत्व के साथ सलाह एवं समन्वय स्थापित कर ज़िले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों तथा पंचायतों के संगठन का पुनर्गठन एवं उसके संचालन का कार्य करेगी। संगठन जिले की कमिटी में संबंधित जिले से आने वाले पार्टी के जिले के पदाधिकारी तथा उस जिले के वरीय सदस्य शामिल हैं।
संगठन की घोषणा के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी भुवन पटेल, क्षेत्रीय संगठन विस्तारक राघवेंद्र पाठक, मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर उपस्थित थे।
मौके पर अजय कुमार देव, डाॅ. एल.बी प्रसाद, डाॅ. अतुल कुमार, लाल बाबू यादव, सुबोध यादव, डाॅ. मंतोष सहनी, दुष्यंत कुमार सिंह, वीर प्रसाद महतो, ई. संजय कुमार, जयमंगल प्रसाद कुशवाहा समेत बडी संख्या मे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
जन सुराज पार्टी के संगठन में इस बार पूरी तरह से उलट-पलट कर जिला अध्यक्ष की जिम्मवारी रविंद्र बेरूआर को सौंपी गई है। जबकि महासचिव अभय शर्मा बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी रवीश मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूर्णिमा भारती, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद प्रसाद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय शुक्ला, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय कुशवाहा, कर्पूरी मंच प्रभात, ललन सहनी, अम्बेडकर मंच अध्यक्ष अशोक राम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुहम्मद मिनहाज अहमद, मुख्य प्रवक्ता की कमान अब अजय आज़ाद एवं मोनिका शर्मा सौंपी गई है।

