बिहार विधानसभा में 12,165 करोड़ का बिहार विनियोग विधेयक पारित
पटना।बिहार विधानसभा ने बुधवार को 12,165.4372 करोड़ रुपये का विनियोग विधेयक पारित कर दिया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इसके तहत वार्षिक स्कीम मद में 9,586.3947 करोड़, स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय में 2579.0425 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्षिक स्कीम मद में केंद्र प्रायोजित स्कीम के लिए केंद्रांश मद में 909.9344 करोड़ रुपये तथा राज्यांश मद में 2,482.6545 करोड़ यानी कुल 3,392.5889 करोड़ रुपये का स्कीमवार प्रावधान किया गया है।
केंद्र प्रायोजित स्कीम के तहत बतौर केंद्रांश सक्षम आंगनबाड़ी पोषण-2 के लिए 633.63 करोड़ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनाके लिए 122 करोड़ तथा समग्र शिक्षा अभियान के लिए 41.81 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं केंद्र प्रायोजित स्कीम के लिए बतौर राज्यांश राष्ट्री ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 1184 करोड़ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए 1,013 करोड़ और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लिए 192 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य स्कीम मद में 1700 करोड़ बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2016 के तहत सब्सिडी के लिए, 1100 करोड़ रपुय मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के लिए तथा 100 करोड़ ग्रामीण जलापूर्ति के लिए किया गया है। स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में प्रस्तावित राशि 2579.0425 करोड़ में पंचायत सरकार भवन के लिए 500 करोड़, घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए 349.20 करोड़, जल संसाधन विभाग के तहत अनुरक्षण एवं मरम्मत के लिए 50 करोड़ तथा 244.96 करोड़ दवा भंडारण आदि के लिए प्रावधान किया गया है।

