राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देगी भाजपाः रिजिजू

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देगी भाजपाः रिजिजू
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कथित एपस्टीन फाइल्स को लेकर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।रिजिजू ने कहा कि बजट पर चर्चा में राहुल बिना किसी तर्क, सबूत या पूर्व सूचना के आरोप लगा रहे हैं। इसलिए भाजपा संसदीय दल आज लोकसभा अध्यक्ष को राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देगा।

रिजिजू ने बुधवार को संसद परिसर में पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल के पूरे भाषण में जो भी गलत बातें कही गई हैं, उन्हें रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए। साथ ही जिन शब्दों का प्रयोग असंसदीय है और जो झूठे आरोप लगाए गए हैं, उन्हें भी कार्यवाही से निकाल दिया जाना चाहिए। देश को बेच देने वाले राहुल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में रिजिजू ने कहा कि इस देश को न कोई बेच सकता है और न ही कोई खरीद सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब तक के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री हैं।

रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने बिना पूर्व सूचना दिए मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह विशेषाधिकार का उल्लंघन है। हम अध्यक्ष को आवश्यक सूचना देंगे। उन्होंने कहा कि राहुल जानबूझकर बार-बार ऐसा करते हैं। उनका भाषण आमतौर पर झूठ और आरोपों से भरा होता है। वे भाग जाते हैं और मंत्री का जवाब सुनने के लिए कभी नहीं बैठते।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने बजट चर्चा में सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगाए और चल दिए। ये सदस्यीय मर्यादा का भी अपमान है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जब वित्त मंत्री आज शाम 5 बजे बजट पर चर्चा का जवाब दें, तब राहुल गांधी सदन में उपस्थित रहें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page