ट्रक की ठोकर से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत
रक्सौल। प्रखंड क्षेत्र के धनगढवा कौड़िहार पंचायत के बाईपास स्थित आइ के मॉर्डन स्कूल के समीप ट्रक और बाइक की आमने सामने की टक्कर में मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत मौके पर हो गई हैं।
इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रक्सौल से मोटर साइकिल नंबर बीआर 05 एआर 6584 सवार युवक अपने घर डुमरिया जा रहा था। मृतक की पहचान वर्तमान मुखिया मो,. जफीर के पुत्र सज्जाद आलम के रूप में हुई है। इस दौरान दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के फैयाजुल हसन के पुत्र जकरुल्लाह तथा मुमताज आलम के पुत्र कलीम के रूप में हुई हैं।
इन लोगों के उपचार एसआरपी हॉस्पिटल में चल रहा हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामगढ़वा की ओर से ट्रक नंबर यूपी46टी 4228 आ रही थी। इस दौरान रक्सौल की ओर से अपने घर डुमरिया जा रहे मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। फलस्वरूप एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई।

