सहरसा में चार दोस्तों ने एक साथ पीया जहर, तीन की मौत,एक की स्थिति बनी है गंभीर

सहरसा में चार दोस्तों ने एक साथ पीया जहर, तीन की मौत,एक की स्थिति बनी है गंभीर
Facebook WhatsApp

सहरसा।बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साथ चार जिगरी दोस्तों ने जहर पी लिया। घटना में तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव में चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ कीटनाशक दवा पी ली, जिसमें से तीन की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान राजा कुमार (20), सनी देओल (18) और अन्य नाबालिग के तौर पर हुई है। वहीं, एक नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि चारों दोस्त एक साथ गांव या इलाके में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस करने काम करते थे।

शनिवार को चारो ने खाद की दुकान से एक कीटनाशक दवा खरीदी और गांव से कुछ दूरी पर जाकर मक्के के खेत में बैठकर बारी-बारी से कीटनाशक दवा को पी लिया। इसकी जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सभी को तुरंत खगड़िया के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पहले तो राजा और सनी ने और फिर एक नाबालिग ने दम तोड़ दिया। जबकि एक नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है।

कनेरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की छानबीन शुरू कर दी गई। घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने उस जगह का भी मुआयना किया है, जहां चारों ने एक साथ कीटनाशक दवा खाई थी। पुलिस को मौके से दवा के सैंपल और प्लास्टिक के ग्लास भी मिले हैं। फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page