पुलिस मित्र के नाम पर अरेराज के 5 युवकों से हुई ठगी,70 हजार वसूले
मोतिहारी। ठग गैंग ने पुलिस मित्र में बहाली के नाम पर अरेराज के 5 युवकों को शिकार बनाया। जिसका 70 हजार रुपया कोटवा कोइरगांवा के रवि यादव के खाते में आया। उक्त राशि को रवि ने गैंग के मास्टर माइंड समस्तीपुर के धर्मेन्द्र को भेजा था।
जानकारी के मुताबिक एक थानाध्यक्ष से वीडियो कॉल पर बात कर युवकों को आईकार्ड पहनाया गया था। जाहिर है इस मामले के कई राज खुलेंगे, जिसमें संभव है कि कुछ सफेदपोश सहित पुलिस के लोगो की भी संलिप्तता सामने आ सकती है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में रवि यादव के आवेदन पर कोटवा थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। रवि से लगभग 5 लाख रुपए की उगाही की गई है।

