गणतंत्र दिवस पर सुपौल जिले के स्कूल में लगा जिन्ना जिंदाबाद के नारे
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है।घटना के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को किशनपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय अभुआड़ परिसर में घटी। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षक मंसूर आलम पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय परिसर में ” मिस्टर जिन्ना अमर रहे” जैसे नारे लगाए। बताया जा रहा है कि इस घटना से विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच भ्रम का माहौल उत्पन्न हो गया।
इस तरह लगाए गए नारे
पूज्य बापू-अमर रहे
डा. मौलना अबुल कलाम आजाद-अमर रहे
मिस्टर जिन्ना-अमर रहे
भगत सिंह – अमर रहे
पूज्य बापू – अमर रहे

