गणतंत्र दिवस परेड में नौसेना ने झांकी के जरिए दिखाई भारत की समुद्री ताकत

गणतंत्र दिवस परेड में नौसेना ने झांकी के जरिए दिखाई भारत की समुद्री ताकत
Facebook WhatsApp

-नौसैनिकों के अलावा सी कैडेट्स कॉर्प्स के युवा कैडेट्स ने भी झांकी के साथ किया मार्च

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना अपने मार्चिंग दस्ते, झांकी और बैंड के जरिए देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता, सैन्य ताकत और तकनीकी तरक्की का गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन किया।झांकी में 5वीं सदी का एक सिला हुआ जहाज दिखाया गया, जिसे अब ‘कौंडिन्य’ नाम दिया गया है। नौसेना ने अपनी इस झांकी के जरिए भारत की समुद्री ताकत दिखाने का प्रयास किया। नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी में 144 युवा नौसैनिक ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर कंधे से कंधा मिलाकर मार्च करते दिखाई दिए।

इस साल नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी में 144 युवा नौसैनिक शामिल हुए और ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर कंधे से कंधा मिलाकर मार्च किया। टुकड़ी में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नाविक शामिल हुए। औसतन 25 साल की उम्र वाले इन जवानों को परेड के लिए दो महीने से ज़्यादा का खास प्रशिक्षण दिया गया था। इस टुकड़ी का नेतृत्व कमांडर लेफ्टिनेंट करण नाग्याल ने किया, जबकि लेफ्टिनेंट पवन कुमार गांधी, लेफ्टिनेंट प्रीति कुमारी और लेफ्टिनेंट वरुण ड्रेवेरिया प्लाटून कमांडर थे।

इस साल नौसेना की झांकी में देश के हितों की रक्षा करने के इतिहास को दर्शाया गया। झांकी में 5वीं सदी का एक सिला हुआ जहाज दिखाया गया, जिसे अब ‘कौंडिन्य’ नाम दिया गया है। इसमें मराठा नेवी के गुरब क्लास के जहाज और फ्रंटलाइन स्वदेशी प्लेटफॉर्म दिखाए गए, जिनमें एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत, प्रोजेक्ट 17ए नीलगिरी-क्लास के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस हिमगिरी और आईएनएस उदयगिरी, एक कलवरी-क्लास सबमरीन और प्रोजेक्ट रोहिणी कम्युनिकेशन सैटेलाइट शामिल थे।

झांकी में नाविका सागर परिक्रमा-II अभियान के हिस्से के तौर पर आईएनएसवी तारिणी के रूट को भी दिखाया गया। नौसेना के जवानों के अलावा सी कैडेट्स कॉर्प्स के युवा कैडेट्स ने भी झांकी के साथ मार्च किया। झांकी को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो के कमांडर ज़ुबैर सिद्दीकी और लेफ्टिनेंट लक्ष्मी के रवि ने बनाया और डिजाइन किया था। परेड में शामिल नौसेना बैंड में 80 म्यूज़िशियन थे, जिनका नेतृत्व एम एंटनी राज ने किया। रायसीना हिल्स पर 29 जनवरी को होने वाले बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान यह बैंड दिल को छू लेने वाले और पैर थिरकाने वाले गानों की कंपोज़िशन और अरेंजमेंट पेश करेगा। साथ ही अलग-अलग तरह के फॉर्मेशन का शानदार प्रदर्शन भी होगा। बैंड में छह महिला अग्निवीर म्यूज़िशियन भी शामिल होंगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page