भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में किए दर्शन

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में किए दर्शन
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आशुतोष भगवान शंकर का दुग्ध अभिषेक किया और फिर प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।नबीन आज शिव मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान, उनके साथ दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेन्द्र पांडेय, नई दिल्ली भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी और मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जलाभिषेक किया।

सचदेवा ने बताया कि दिल्ली में हर स्थानीय मंदिर में आज सोमनाथ अभिमान पर्व मनाया जा रहा है और इस दौरान करीब 1 लाख कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page