दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के मौजूदा कामकाज के तरीके पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के मौजूदा कामकाज के तरीके पर उठाए सवाल
Facebook WhatsApp

नई दिल्वी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली विशेषकर केंद्रीयकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन को अब ज्यादा व्यावहारिक एवं विकेंद्रित कामकाज की जरूरत है।दिग्विजय ने यह मुद्दा कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को यहां हुई बैठक में उठाया। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान दिग्विजय ने यह भी कहा कि किसी भी विषय पर राहुल गांधी को मनाना आसान नहीं है। हालांकि दिग्विजय के इस बयान पर राहुल गांधी ने हिन्दुस्थान समाचार के सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा कि यह उनका (दिग्विजय सिंह) मत है।

इससे पहले 19 दिसंबर को दिग्विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा था कि सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर राहुल अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस संगठन में भी सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने इसे चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं में सुधार की तरह जरूरी बताते हुए कहा था कि केवल संगठन सृजन अभियान से काम नहीं चलेगा। आज की सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद उन्होंने इसी पोस्ट को पिन कर दिया।

वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस को विकेंद्रीकृत कार्यप्रणाली अपनाने की जरूरत है। उन्होंने लिखा कि मुझे पता है आप करेंगे, क्योंकि आप कर सकते हैं। केवल एक समस्या है कि आपको मनाना आसान नहीं है। पोस्ट के अंत में उन्होंने जय सिया राम भी लिखा।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में दिग्विजय ने स्पष्ट किया कि उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली की बात की है, आरएसएस या उसकी विचारधारा की नहीं। दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं आरएसएस और केंद्र सरकार की नीतियों का घोर विरोधी था, हूं और रहूंगा। संगठन को मजबूत करने की बात करना कोई अपराध नहीं है। क्या चुनाव सुधार की बात करना गुनाह है?

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page