रेलवे ने रक्सौल एल सी 33 पर प्रस्तावित आरओबी का लेआउट प्लान किया जारी
रक्सौल।पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पत्र के आलोक में उप मुख्य अभियंता (निर्माण) द्वारा रक्सौल एल सी 33 पर प्रस्तावित आरओबी का लेआउट प्लान शिक्षाविद् डॉ. स्वयंभू शलभ को भेजा गया है।
इस प्लान के बारे में डॉ. शलभ ने बताया कि उत्तर नेपाल साइड में इंडियन कस्टम ऑफिस के पास से आरओबी शुरू हो रहा है। वहां से 80 मीटर तक आर ई वॉल के साथ एप्रोच रोड होगा। उसके बाद 360 मीटर स्पैन तक वायडक्ट आरओबी बनेगा, जिसमें 120 मीटर का रेलवे लाइन के ऊपर का स्लैब होगा।
आरओबी में हर 20 मीटर पर पी 1 से पी 11 तक 11 पिलर (पायर) होंगे। इसके अतिरिक्त आर ई वाल के दोनों किनारे पर दो अब्यूटमेंट ए1 और ए 2 होंगे। आरओबी के दक्षिण साइड में 215 मीटर तक आर ई वाल बनेगा जो रक्सौल थाना तक आएगा।
बीच के 370 मीटर स्पैन के हर 20 मीटर पर पिलर दिया गया है। पिलर के बीच का समूचा हिस्सा खुला रहेगा। पूर्वी साइड की सर्विस रोड और पश्चिमी साइड की सर्विस रोड के बीच आसानी से आवागमन बना रहेगा। डॉ. शलभ ने कहा कि प्लान के बारे में अन्य तकनीकी जानकारी पुनः साझा की जाएगी।

