हिंदू नवजागरण मंच का वार्षिक कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श

हिंदू नवजागरण मंच का वार्षिक कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। हिन्दू नवजागरण मंच के तत्वावधान में 27 अक्टूबर को नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में होने वाले जिला मंगल मिलन कार्यक्रम कि सफलता को लेकर व्यवस्था समिति कि बैठक सर्वव्यवस्था प्रमुख मुरारी शरण पांडेय कि अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक संख्यात्मक एवं व्यवस्थात्मक विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्वागत, स्वच्छता, सुरक्षा, प्रचार आदि विषयों के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया। इस संबंध में जिला मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि जिला मंगल मिलन मंच का वार्षिक जिला स्तरीय कार्यक्रम है। जहां विभिन्न सत्रों में धर्म, समाज, स्वास्थ्य, संगठन आदि विषयों पर संवाद कर सहमति से सहकार की योजना बनाई जाती है।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुरारी शरण पांडेय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि तन मन धन से कार्यक्रम कि सफलता के लिए अपना योगदान दें।

बैठक में शंभू प्रसाद जायसवाल, त्रिलोकी नाथ चौधरी, राजेश्वर सिंह, प्रकाश केशरी, रामेश्वर यादव, चंद्रिका सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अमित कुमार, दीपक चौधरी, अभिजीत कुमार,ऋषभ मिश्रा, शिवशंकर प्रसाद, सुनील कुमार वर्मा, संजय पटेल, उपेंद्र सिंह, अशोक चौबे, शिवाकांत चौबे, शैलेन्द्र मिश्र आदि उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page