पंचायत स्तर पर विहिप एवं बजरंग दल को मजबूत करने पर जोर, फरवरी में सम्मेलन का निर्णय

पंचायत स्तर पर विहिप एवं बजरंग दल को मजबूत करने पर जोर, फरवरी में सम्मेलन का निर्णय
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। विश्व हिन्दू परिषद की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष  संतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे हनुमान गढ़ी हनुमान मंदिर जिला कार्यालय मे हुई।

बैठक का संचालन चम्पारण विभाग मिलन केन्द्र प्रमुख हेमनत कुमार ने किया वही इस बैठक को प्रांत संगठन मंत्री  देवी सिंह ने सम्बोधित किया तथा संगठनात्मक विषयो पर प्रकाश डालते हुए  स्व. अशोक सिंघल के प्रेरक कार्यो को कार्यकर्ताओ के समक्ष रखते हुए एक विशाल हितचिंतक सम्मेलन  फरवरी माह मे करने का प्रस्ताव रखा।

इसके अतिरिक्त वाल्मिकी जयंति पर सेवा बस्ती  में निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था चलाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि आज गांव गांव मे विहिप बजरंगदल की समिति रहता तो कॉकरोच और वामपंथी पैदा नही लेते।आने वाले दो तीन माह में विहिप बजरंगदल गांव-गांव में हिन्दू सुरक्षा समिति खड़ा करेगी। वहीं विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि 22 नवंबर से 6 दिसम्बर तक विहिप हितचिंतक अभियान चलाएगा। जिसके अन्तर्गत इस जिले मे 51 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे।

फलस्वरूप पंचायत स्तर पर  पांच सदस्यीय टोली बनाने का सुझाव दिया। वहीं किसी बेटी का लव जेहाद धर्मान्तरण न हो, गौ माता की हत्या न हो तथा हिन्दू धर्म के खिलाफ कोई आवाज नही ऊठा सके।इसके लिए एक अभियान चलाकर विहिप सदस्यता अभियान चलाएगा, साथ ही त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम चलाकर बजरंगदल से युवाओं को जोडे़गा और हर जगह सशक्त समिति का निर्माण कर संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।

31 अक्टूबर को मोतिहारी बजरंगदल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस में होगा जंहा 200 कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। मौके पर विहिप जिला उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र कुशवाहा, मनीष कुमार अधिवक्ता, नगर संयोजक राहूल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र ठाकुर, आशुतोष कुमार, अंकित श्रीवास्तव, यश वर्मा,  सत्येन्द्र सिंह, धनंजय कुमार, चंचल कुमार, नगर मंत्री अंकित कुमार, नगर सह संयोजक अवनीश सिंह,  रवि कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page