सांसद राधा मोहन सिंह ने बूथ संख्या 417,नरहां में सुनी ‘मन की बात’
मोतिहारी। पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधा मोहन सिंह ने पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नरहां स्थित बूथ संख्या 417 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139 वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार देशवासियों को राष्ट्रसेवा, सामाजिक दायित्व और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को सामने लाते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने, सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देने वाला सशक्त माध्यम है। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

