चोरी का 540 लीटर सोयाबीन तेल सहित पांच गिरफ्तार

चोरी का 540 लीटर सोयाबीन तेल सहित पांच गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-21 अक्टूबर को शहर के हेनरी बाजार में गोडाउन का छत तोड़ कर हुई थी चोरी

मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार में एक तेल गोदाम से चोरी किए गए भारी मात्रा में सोयाबीन तेल को पुलिस ने बरामद करते हुए घटना में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किया गया तेल बंजरिया थाने के मटुआ सरेह से बरामद किया गया है।

इस मामले में बताया गया है कि 21 अक्टूबर की रात गोदाम के छत को उखाड़ कर अज्ञात अपराध कर्मियों ने लगभग 540 लीटर धारा कंपनी की सोयाबीन तेल की चोरी की थी।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तेल के खरीददार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में नगर थाना क्षेत्र के रमना गांधीनगर मोहल्ले का अंगद कुमार , अनिकेत कुमार , मिसकॉर्ट मोहल्ले का मोहम्मद समीर , गणेश कुमार उर्फ संतोष और जानपुल का मनीष कुमार शामिल है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ कर रही है।

छापेमारी टीम में डीएसपी सदर वन के अलावा नगर थाना इंस्पेक्टर राजीव रंजन , सब इंस्पेक्टर के वी हनुमानत , संजीव कुमार , प्रमोद कुमार , सतीश कुमार जयनारायण राम सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page