30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2026 का होगा आयोजन:सिद्धीकी 

30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2026 का होगा आयोजन:सिद्धीकी 
Facebook WhatsApp

 मोतिहारी। कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान मे जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2026 का आयोजन अब 30 अक्टूबर को होगा। उक्त जानकारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी ने दी। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणो से पूर्व घोषित तिथि मे एक दिन का बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। श्री सिद्दीकी ने बताया कि  30 अक्टूबर को शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह मे पूर्वाह्न 10 बजे से समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कविता लेखन / कविता वाचन, चित्रकला एवं नुक्कड नाटक की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता मे पूरी तरह पारंपरिक वाद्ययंत्रो का ही उपयोग हो सकेगा तथा किसी भी तरह की रिकार्डिंग अथवा इलेक्ट्रॉनिक वाद्ययंत्र का उपयोग वर्जित है एवं उसके प्रयोग की अनुमति नही दी जाएगी। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मुख्य प्रतियोगिता के पूर्व  28 अक्टूबर को प्रतिभागियो की स्क्रीनिंग की जा सकती है।

श्री सिद्दीकी ने कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव मे भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी मोतिहारी समाहरणालय स्थित जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के कार्यालय से अपना आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन पत्र भर कर उनके ही कार्यालय मे जमा भी कर सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी योग्य युवा उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

उल्लेखनीय कि पारंपरिक कला – संस्कृति को संरक्षित करने, वर्तमान युवा पीढ़ी को अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति व ऐतिहासिक विरासतो से अवगत कराने तथा खासकर ग्रामीण परिवेश के युवा कलाकारो को उचित मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखार उन्हें नये प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा उत्सव का आयोजन सरकार के स्तर पर प्रति वर्ष होता है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विधा के प्रतिभागी को राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर के युवा उत्सव मे भाग लेने के लिए भेजा जाता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page