देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
सुगौली। स्थानीय थाना की पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनई रेलवे लाइन के नीचे से 80 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के गोड़ीगांवा गांव, वार्ड नंबर 12 निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। वह नंदू सहनी का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनई रेलवे लाइन के नीचे शराब का कारोबार किया जा रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई की, जहां से 80 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। इस दौरान कथित शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

