मधुबन में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 8 गिरफ्तार
-मेला देखकर घर लौट रहे शिवहर के दंपति को रोक कर किया मारपीट
-दूर सरेह के बगीचे में महिला को बनाया हवस का शिकार
-दोषियों को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने का प्रयास
मोतिहारी। नवरात्रि के दौरान मेला देखकर लौट रहे एक बाइक सवार दंपति को कुछ मनचले युवकों ने जबरन रोक कर मारपीट किया। इसके बाद महिला को एक बगीचे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे के अंदर घटना में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से आठ मोबाइल फोन जप्त किया।
घटना के बाबत बताया गया है कि शिवहर जिले के श्यामपुर भट्टहा थाना क्षेत्र का दंपति पकड़ीदयाल और मधुबन मेला घूमने आया था। जहां से रात होने पर वे लोग बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। इस बीच श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के भटहा में दंपति को रोककर मारपीट की गई। सूचना लूट पाट करने की भी है । उसके बाद मधुबन थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिममी सिंह टोला के नजदीक बंजरिया सरेह में स्थित एक बगीचे में महिला को ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर तत्काल पुलिस एक्शन मोड में आई और महज 4 घंटे के अंदर इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश मधुबन थाना क्षेत्र के जिम्मी सिंह टोला के निवासी बताए गए हैं।
जिसमें अंबिकेश तिवारी , रिंकी कुमार , अंकुश कुमार , राहुल कुमार , कंचन कुमार , मुन्ना कुमार , रणधीर कुमार और अजीत कुमार शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वही पुलिस इस मामले में स्पीडी ट्रायल कराते हुए आरोपियों को शीघ्र कठोर से कठोर सजा दिलाने के प्रयास में जुट गई हैं। छापेमारी में शामिल पुलिस टीम में मधुबन थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे , श्यामपुर भट्ठा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार , सब इंस्पेक्टर किरण कुमारी , नंदलाल पासवान सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

