बिहार के नवनिर्माण के लिए जाने जाएंगे बिहार केसरी डाॅ. श्री कृष्ण सिंहः ई. शशि भूषण राय
॒॒25 अक्टूबर को पटना चलने का आह्वान
मोतिहारी। जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल, में अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमिटी, ई. शशि भूषण राय, उर्फ गप्पू राय के अध्यक्षता में बिहार केसरी डाॅ. श्री कृष्ण सिंह के 139 वीं जयन्ती मनाई गई। इसका संचालन पूर्व प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद कुशवाहा ने किया।
अपने उद्बोधन में श्री राय ने बताया कि डाॅ. श्री कृष्ण सिंह ने बिहार के नव निर्माण के लिए जो कुछ किया, उसके लिए बिहारवासी सदा ऋणी रहेंगे, उन्हाने कहा कि बिहार के राजनीति और सामाजिक इतिहास में श्री बाबू का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होने कहा कि राज्य सभा सांसद, डाॅ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को बापू सभागार, पटना में बृहत् पैमाने पर श्री बाबू की जयंती मनाई जा रही है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने की समीक्षा बैठक की गई और कांग्रेस के सभी प्रमुख साथियो को जिम्मेवारी दी गई कि वे अपने साथ अधिक-अधिक लोगो को लेकर चलने की तैयारी करें, ताकी पूर्वी चम्पारण प्रत्येक वर्ष की भांति अपनी अलग पह्चान बना सकें। कार्यक्रम का समापन स्व. रामप्रीत राय, पूर्व विधायक, आदापुर को श्रद्धांजली देते हुए की गई।
इस कार्यक्रम में शैलन्द्र सिंह, विजय शंकर पाण्डेय, चुमन यादव, मो. आबिद हुसैन, रमेश कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार झा, किरण कुमारी, मुन्नी देवी, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, जितेन्द्र कुमार, श्री प्रमोद कुमार, श्री शशि भूषण यादव, मो. अहमद हुसैन अंसारी, मोख्तार आलम, विक्की कुमार, गणेश केसरी, दिग्विजय सिंह, मो. खलिलुर्र रहमान, मो. कामिल अख्तर, मो. नेयाज अहमद, महेन्द्र पाठक, हरि किशोर पटेल, मो. अनवर आलम, लालबाबू उर्फ बच्चू जी, सुमन सिंह, उमेश ठाकुर, पवन कुमार सिंह, प्रिंस मिश्रा, अवनिश कुमार, कुमार केश्वम, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, नन्द कुमार चौबे, विश्वनाथ चैरसिया, मोख्तार प्रसाद गुप्ता, मदन मोहन सिंह, श्री मनोरंजन तिवारी सहित सैकड़ो सम्मानित कांग्रेस जन उपस्थित थें।

