शहर के मिस्कौट मोहल्ला स्थित साईं मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, चांदी का छात्र व मुकुट चुराई

शहर के मिस्कौट मोहल्ला स्थित साईं मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, चांदी का छात्र व मुकुट चुराई
Facebook WhatsApp

-एसपी ने किया मंदिर का निरीक्षण, गश्ती दल एवं बाइकर्स टीम सस्पेंड 

मोतिहारी। शहर के मिस्कौट मोहल्ला स्थित साई मंदिर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने चांदी का छत्र, दानपात्र समेत अन्य सामान चुरा लिया। चोरी गए चांदी के छत्र का वजन करीब आठ से दस किलोग्राम बताया जा रहा है। घटना के संबंध में नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन के अनुसार, मंगलवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और सामान लेकर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर से जुड़े लोगों में चिंता का माहौल है। मंदिर में चांदी के छत्र और दानपात्र की चोरी से धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

आवेदन में पुलिस से घटना की जांच करने, चोरी में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। अब पुलिस की जांच के बाद ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार दोपहर मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों का जायजा लेने के साथ मंदिर प्रबंधन से चोरी की घटना की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया है।

घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने मंदिर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने का आदेश दिया है।  पुलिस को निर्देश दिया गया है कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करें।

  इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर त्वरित छापेमारी करने को कहा गया है। जबकि एसपी श्री प्रभात ने गश्ती दल सहित इलाके में लगाये गये बाइकर्स टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page