नेपाल में ब्राउन सुगर के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार

नेपाल में ब्राउन सुगर के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

रक्सौल/वीरगंज।नेपाल के परसा जिला सशस्त्र पुलिस ने एक भारतीय युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।उसके पास से 5 ग्राम 69 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है।गिरफ्तार युवक की पहचान रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के डंकन रोड निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया कि रितेश कुमार बाइक से मैत्री पुल के रास्ते नेपाल जा रहा था। इसी दौरान नेपाल के परसा जिले की सशस्त्र पुलिस वाहन जांच कर रही थी। जांच के क्रम में पुलिस ने बाइक समेत युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसके पास से 5 ग्राम 69 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। गिरफ्तारी के बाद सशस्त्र पुलिस ने युवक से पूछताछ की। इसके बाद अग्रतर कार्रवाई के लिए उसे नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page