जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह,नीरज पर साधा निशाना

जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह,नीरज पर साधा निशाना
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बुधवार को पटना स्थित आईजीआईएमस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती जदयू के दिग्गज नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।मीडिया से बातचीत में पटना स्नातक एमएलसी सीट से जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार पर उन्होंने एक बार फिर निशाना साधा। नीरज की तबीयत खराब होने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने टोटका किया और वो टोटका कर रहे हैं। बिहार विधान परिषद चुनाव की 8 सीटों पर प्रचार का बुधवार को आखिरी दिन था। शुक्रवार को मतदान होगा।

जेडीयू के वरिष्ठतम नेताओं में से एक वशिष्ठ नारायण सिंह आईजीआईएमएस में भर्ती हैं। बढ़ती उम्र और अस्वस्थता के चलते डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। जेडीयू और एनडीए के बड़े नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह भी बुधवार को उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान जेडीयू से निष्कासित बिहार राज्य नागरिक परिषद पूर्व महासचिव छोटू सिंह भी मौजूद रहे।अनंत सिंह ने वशिष्ठ नारायण से उनका स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोकामा विधायक ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। एमएलसी चुनाव में पार्टी से अलग राह अपनाने के बीच जेडीयू के दिग्गज नेता से अनंत की मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आईजीआईएमएस से निकलने के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें पता नहीं था कि वशिष्ठ नारायण सिंह बीमार हैं। मोबाइल पर एक वीडियो में देखा कि वह बीमार हैं, तो उनसे मिलने चले आए। पत्रकारों ने जब उनसे नीरज कुमार की तबीयत पर सवाल किया तो अनंत ने कहा कि वो टोटका कर रहे हैं। अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की हार होने और अनुज सिंह की जीत का दावा किया।दरअसल, नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से जेडीयू के एमएलसी हैं और पार्टी ने उन्हें एक बार फिर मैदान में उतारा है। पटना स्नातक समेत विधान परिषद की 8 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा।

चुनाव प्रचार का बुधवार को आखिरी दिन था। जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के कैंडिडेट का खुलकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने नीरज के खिलाफ जन सुराज पार्टी से लड़ रहे अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया है। अनंत ने अनुज के लिए पटना से नवादा और नालंदा तक जमकर प्रचार भी किया। इससे जेडीयू और एनडीए में असहज स्थिति बनी हुई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page