पटना के गांधी मैदान में रावण दहन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत

पटना के गांधी मैदान में रावण दहन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार शाम पटना के गांधी मैदान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण दहन समारोह-2026 में शामिल हुए।विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस समारोह में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल सैयद अता हसनैन, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किए गए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम और श्रीलक्ष्मण के स्वरूपों की आरती की। इसके बाद बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन किया गया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी, विधायक संजय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार सहित ट्रस्ट के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page