मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
Facebook WhatsApp

बदुआ नदी रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य का लिया जायजा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर तथा तारापुर के दुर्गा मंदिर, असरगंज गोला और प्राचीन दुर्गा मंदिर, असरगंज में मां दुर्गा की पूजाइस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर के समीप बदुआ नदी रिवर फ्रंट विकास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के तट पर विकसित किए जा रहे आधुनिक रिवर फ्रंट और पक्के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने और सभी कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर विधायक कुमार प्रणय और जयंत राज, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह कल्लू, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार, मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी मौजूद थे

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page