टाइगर श्रॉफ पर हमले के तीन आरोपित राजस्थान के कोटा से पकड़े गए

टाइगर श्रॉफ पर हमले के तीन आरोपित राजस्थान के कोटा से पकड़े गए
Facebook WhatsApp

पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच से पकड़े गए आरोपित नेपाल भागने की फिराक में थे

काेटा। मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर की गई फायरिंग के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। तीनों को कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच से पकड़ा गया। तीनों जनरल कोच में अलग-अलग जगह बैठे थे और ट्रेन से जयपुर पहुंचने के बाद बस से दिल्ली व वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि मुंबई पुलिस एवं संबंधित जांच एजेंसियों से प्राप्त तकनीकी सूचना और खुफिया जानकारी के आधार पर आरपीएफ तथा कोटा शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। संदिग्धों के विदेश भागने की आशंका के बीच टीम ने उन्हें ट्रेन से आगे रवाना होने से पहले ही हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए संदिग्धों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का (18 वर्ष) तथा बिहार निवासी एवं वर्तमान में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहने वाले ऋत्विक कुर्मी उर्फ रोशन फाइटर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। तीसरा संदिग्ध नाबालिग है, जिसकी पहचान कानूनी प्रावधानों के अनुसार गोपनीय रखी गई है।कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मुंबई पुलिस से बदमाशों के बारे में इनपुट मिलने के बाद पूरी टीम सक्रिय हो गई। 15 मिनट में पूरी ट्रेन को सर्च किया।

कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि रेहान उर्फ सुक्का, ऋत्विककुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग को आज सुबह 10.18 बजे कोटा से पकड़ा है। तीनों बदमाश लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं। रेहान लॉरेंस गैग के अनिल पंडित के संपर्क में था। उसी ने सोनीपत के एक नाबालिग को अपने साथ प्लान में शामिल किया। बिहार का रहने वाला ऋत्विक रैपिडो चलाता है और मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहता है। हरियाणा का रहने वाला रेहान और एक नाबालिग मजदूरी करते हैं।

उन्होंने बताया कि हमलावरों से हथियार नहीं मिले हैं। वारदात के बाद ही ये रवाना हो गए थे।

कोटा सिटी एसपी ने बताया कि तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस अब तीनों बदमाशों को मुंबई पुलिस को सौंपेंगी। मुंबई पुलिस हमलावरों के पीछे लगी हुई थी, उन्होंने इसका इनपुट कोटा पुलिस को दिया था। यूपी नंबर की गाड़ी से मुंबई पुलिस के तीन अधिकारी कोटा पहुंचे हैं।उल्लेखनीय है कि अभिनेता

टाइगर श्रॉफ रविवार शाम सात बजे अपनी कार से जुहू के पुष्पा पार्क से निकल रहे थे। वे फ्रंट सीट पर बैठे थे और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। अचानक उनकी गाड़ी पर तीन लोगों ने पांच राउंड फायरिंग कर दी थी। घटना में टाइगर का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। टाइगर ड्राइवर को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे थे। बाद में

फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली । पुलिस के मुताबिक, टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page