एशियाई पैरा खेल: निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 लंबी कूद स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

एशियाई पैरा खेल: निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 लंबी कूद स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
Facebook WhatsApp

पैरा एशियाई खेल 2026 में भारत को दूसरा स्वर्ण

नागोया। भारत के स्टार पैरा एथलीट और दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार ने एशियाई पैरा खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की टी47 लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया।हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले निषाद ने फाइनल में 7.11 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, जो उन्होंने दो बार हासिल की। उनके इस प्रदर्शन से भारत को प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक मिला।

निषाद ने मुकाबले की शुरुआत 6.95 मीटर की छलांग के साथ की। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 7.09 मीटर की छलांग लगाकर बढ़त हासिल कर ली। तीसरे प्रयास में उन्होंने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 7.11 मीटर की दूरी तय की।

चौथे प्रयास में उनकी छलांग फाउल रही, लेकिन उन्होंने दबाव में शानदार वापसी की।भारतीय खिलाड़ी ने पांचवें प्रयास में एक बार फिर 7.11 मीटर की छलांग लगाई, जबकि छठे और अंतिम प्रयास में 7.07 मीटर का प्रदर्शन किया। इस तरह उन्होंने लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

लंबी कूद निषाद का प्राथमिक इवेंट नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन भारतीय दल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उज्बेकिस्तान के ओमादबेक खासानोव ने 6.99 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। उन्होंने इस दौरान सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। श्रीलंका के मोहम्मदू सफरान 6.55 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

यह इन खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1(आर2) मोना अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीता था। इस पदक के साथ भारत ने आज पांच पदक अपने नाम कर लिये हैं। इनमें दो स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य शामिल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page