एशियाई पैरा खेल: मोना अग्रवाल ने बनाया एशियाई रिकॉर्ड, अवनि लेखरा दूसरे स्थान पर

एशियाई पैरा खेल: मोना अग्रवाल ने बनाया एशियाई रिकॉर्ड, अवनि लेखरा दूसरे स्थान पर
Facebook WhatsApp

आइची-नागोया। भारत की निशानेबाज मोना अग्रवाल ने जापान के आइची-नागोया में जारी एशियाई पैरा खेल-2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।

वहीं, भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने महिला कंपाउंड रैंकिंग राउंड में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए नया एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम किया। इन शानदार प्रदर्शनों से भारत की पदक उम्मीदों को मजबूती मिली है।

मोना ने छह सीरीज के बाद 629.1 अंक हासिल किए और क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान पर रहीं। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग के पिछले एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मोना विश्व रिकॉर्ड से महज 0.3 अंक दूर रहीं। विश्व रिकॉर्ड 629.4 अंक भारत की अवनि लेखरा और स्लोवाकिया की वेरोनिका वादोविचोवा के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है।

अवनि लेखरा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 626.4 अंक हासिल किए और क्वालीफिकेशन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे फाइनल में भारत की स्थिति मजबूत हुई।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 स्पर्धा में भारत के राकेश निदागुंडी और स्वरूप उन्हालकर ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। राकेश 619.3 अंकों के साथ सातवें और स्वरूप 617.4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहे। वहीं, आनंद कृष्णन 605.2 अंक हासिल कर 13वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने महिला कंपाउंड रैंकिंग राउंड में 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क के बहुउद्देशीय मैदान में यह उपलब्धि हासिल की। तुर्किये की ओजनुर क्योर के नाम भी संयुक्त रूप से यही विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

शीतल ने इस साल मार्च में बैंकॉक में बनाए अपने 698 अंकों के एशियाई रिकॉर्ड को छह अंकों से बेहतर किया। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड के दोनों हिस्सों में 352-352 अंक हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 32 बार एक्स और 25 बार 10 अंक का निशाना लगाया। वह रैंकिंग राउंड में पहले स्थान पर रहीं और 2023 में हांगझोऊ में बनाए अपने 680 अंकों के एशियाई खेलों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

भारत की एक अन्य तीरंदाज पायल नाग ने 675 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 341 अंक बनाए। पायल ने 12 एक्स और 20 बार 10 अंक का निशाना लगाया। शीतल और पायल ने महिला कंपाउंड युगल रैंकिंग राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने कुल 1,379 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

पुरुष कंपाउंड में हरविंदर पांचवें स्थान पर

पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड में भारत के हरविंदर सिंह 631 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने पहले हाफ में 310 और दूसरे हाफ में 321 अंक हासिल किए। उनके निशाने में आठ एक्स और 13 बार 10 अंक शामिल रहे।

विजय सुंडी ने 630 अंक हासिल कर सातवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पहले हाफ में 318 और दूसरे हाफ में 312 अंक बनाए। उनके खाते में छह एक्स और 13 बार 10 अंक दर्ज रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page