सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एनडीए प्रत्याशी को वोट करें :कृष्णंदन पासवान
तुरकौलिया। रोशनी पब्लिक स्कूल के परिसर में रविवार को स्थानीय विधायक कृष्णंदन पासवान ने नेतृत्व में हरसिद्धि विधानसभा के शिक्षकों का एक बैठक किया गया।
जिसमें विधायक श्री पासवान ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि प्रथम वरीयता का मत देकर एनडीए समर्पित प्रत्याशी को विजयी बनायें।उन्होने कहा कि पुष्कर आनंद हमेशा शिक्षकों के हितो से जुड़े मुद्दे को उठाते रहते हैं। अनुदानित विधालय या राज्य के शिक्षकों की सातवें वेतनमान से जुड़ी मांग को लेकर तत्पर रहते हैं।
आगे विधायक श्री पासवान ने भरोसा जताया कि शिक्षकों की जायज मांगों को पुरा करने की दिशा में भी पहल की जाएगी। बैठक का संबोधन भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज एवं संचालन भाजपा नेता दिपक शर्मा ने की। मौके पर भाजपा नेता निकेश सिंह चौहान , राजकिशोर सिंह, संजय साह, विरेंद्र सिंह सहित शिक्षक गण उपस्थित थे।

