एसपी ने चकिया में पूजा स्थलों का निरीक्षण किया
मोतिहारी। महाअष्टमी को संध्या समय दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपी स्वर्ण प्रभात चकिया पहुंचे। चकिया में दुर्गा पूजा के बीच कई पंडालों में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत करते हुए आवश्यक निर्देश दिए और , साथ ही प्रेम और भाई चारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने चकिया डीएसपी संतोष कुमार और पुलिस कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवांछित तत्वों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जायेगा। वही ड्यूटी में लापरवाही कतई नहीं बर्दाश्त की जाएगी। इस दौरान पुलिस कप्तान ने भक्तिमई माहौल में मां भगवती का पूजा अर्चन किया।

