विधायक ने पूजा पंडालो का भ्रमण कर देवी दुर्गा को किया नमन
बनकटवा। दुर्गा पूजा के मद्देनजर जितना थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूजा पंडालों के आसपास तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।
पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्व के दौरान उपद्रव, हुड़दंग, मारपीट या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने फ्लैग मार्च की जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस का रुख साफ है-कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वही नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने प्रखण्ड क्षेत्र के जगीरहा,बिजबनी अगरवा, कोइरगांवा, अठमोहान सहित दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालो में जाकर पूजा अर्चना की और माथा टेके उनके साथ उमाकांत प्रसाद मंटू कुमार रजनीश मिश्रा उमेश प्रसाद, रामभूपेश साह धीरज कुमार गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल थे।

