सदर अस्पताल के पीछे से शराब के साथ तीन गिरफ्तार

सदर अस्पताल के पीछे से शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर पुलिस ने सदर अस्पताल के पीछे नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है । बताते है कि तीनों के पास से शराब , सिगरेट , गुटखा आदि बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी स्थानीय बताए गए है जिसका नाम अर्जुन कुमार , इरशाद और जूली कुमार बताया गया है।

शराब के साथ गिरफ्तार तीन में से  दो व्यक्ति पूर्व में भी चोरी और हत्या के प्रयास में जेल जा चुके हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से सघन पूछताछ कर रही है। नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया है कि पुलिस ने कुछ असामाजिक तत्वों के जमावड़ा होने की सूचना पर उक्त इलाके में छापेमारी की , जहा से तीनों को हिरासत में लिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page