खाद्यान की कथित कालाबाजारी का मुद्दा गरमाया

खाद्यान की कथित कालाबाजारी का मुद्दा गरमाया
Facebook WhatsApp

-एडीएम ने मामले में एफआईआर के दिए निर्देश

मोतिहारी। जिले में सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है । बताया जा रहा है कि फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक की जांच शुरू की गई है , चालक से पूछताछ और कथित राशन माफिया के कनेक्शन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है।

यदि गरीबों के निवाले पर कालाबाजारी का बड़ा खेल प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा है तो यह अफसोसजनक है। ट्रक के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर सरकारी खाद्यान्न ले जाने के मामले में जब्त ट्रक और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिलने का कयास लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक से पूछताछ में मोतिहारी शहर के एक बड़े कथित राशन माफिया का नाम भी सामने आया है , हालांकि इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। छतौनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खाद्यान्न लदे ट्रक को जब्त किया था। मामले की जांच सदर एसडीओ अरुण कुमार के निर्देश पर कराई गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर टीपीडीएस गोदाम प्रबंधक को ट्रक चालक, मालिक और डीएसडी (डोर स्टेप डिलीवरी) ठेकेदार सहित संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

बड़ा सवाल है कि आखिर ट्रक पर दो अलग-अलग नंबर प्लेट क्यों लगाए गए थे। यह वाक्या ही पूरे मामले को संदिग्ध बनाने के लिए काफी है। वही खाद्यान्न किस गोदाम से निकला था और कहा भेजा जा रहा था , इसे भी खंगालना महत्वपूर्ण है।वही इस मामले में किसकी कितनी संलिप्तता है  यह भी जांच का मुद्दा है। बहरहाल पूरे मामले की जांच के बाद ही इसका विस्तृत खुलासा हो सकेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page