माई स्थान सर्वेश्वर शिवधाम में 2013 से हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, 21 श्रद्धालु अराधना में लीन
संग्रामपुर। दक्षिणी मधुबनी पंचायत के तिवारी टोला, दरियापुर स्थित माई स्थान सर्वेश्वर शिवधाम परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से वर्ष 2013 से लगातार मां भगवती की पूजा-अर्चना मूर्ति रख की जा रही है। इस वर्ष भी यहां पूरे श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शारदीय दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासे उत्साह देखने को मिल रही है।
शिव-पार्वती मंदिर परिसर में मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। इस वर्ष 21 श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना कर रहे है। पूजा के आचार्य विद्वान पंडित वेदप्रकाश तिवारी हैं, जबकि मुख्य यजमान के रूप में मुकेश तिवारी सपत्नीक पूजा-अनुष्ठान में शामिल हैं।
मंदिर परिसर में आकर्षक पूजा पंडाल और साज-सज्जा पूरे क्षेत्र को भव्य एवं रमणीक स्वरूप प्रदान किया है। मां भगवती के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आस्था बनी हुई है। समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कामाख्या तिवारी तथा सचिव शिवाकांत तिवारी हैं। समिति के सदस्यों में रामा तिवारी, अजय कुमार तिवारी, सुमन तिवारी, अशोक तिवारी, विनोद बिहारी तिवारी, जितेंद्र सिंह, मुन्ना ठाकुर और रामबाबू तिवारी शामिल हैं।

