छीनतई की घटना में शामिल में तीन अपराधी गिरफ्तार
तुरकौलिया। थानाक्षेत्र के शंकर सरैया स्थित टिकैता हनुमान मंदिर के समीप रविवार की अहले सुबह 3 बजे एक राहगीर से अपराधियों ने छीना-झपटी की घटना का अंजाम दिया। नतीजतन स्थानीय पुलिस ने तत्परता से घटना में शामिल तीन अपराधियों को हिरासत में ले लिया।
बताते है कि गोविंदापुर गावं के जोखन प्रसाद यादव का लड़का अभिमन्यु कुमार दुर्गा पूजा के अवसर पर होने वाले प्रोग्राम को देखकर घर लौट रहा था। उसी दौरान पूर्व से हनुमान मंदिर के समीप घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने रोककर उसके साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल का चाभी, एक मोबाईल और पॉकेट में रखें पांच हजार रुपये सहित सोने की हनुमानी छीन कर भाग निकले।
इस घटनाक्रम के बाद अभिमन्यु ने पुलिस के मोबाईल पर फोन किया। लिहाजा पुलिस ने तत्परता दिखाया और तीनों बदमाशों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत अभिमन्यु कुमार थाने में एक आवेदन देकर अमित कुमार, नीतीश कुमार, शिवम कुमार को नामजद किया है। मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि छीनतई की घटना में शामिल तीनों बदमाशों को कांड संख्या 566/26 में जेल भेज दिया गया है।

