आर्केस्ट्रा संचालक आदित्य हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

आर्केस्ट्रा संचालक आदित्य हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

केसरिया/कल्याणपुर । आर्केस्ट्रा संचालक आदित्य कुमार हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने सिसवा खरार निवासी मुकेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में गुलशन खातून उर्फ मनीषा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि बीते 28 सितंबर को खोड़ा चौक से आर्केस्ट्रा संचालक आदित्य कुमार का शव बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इसी क्रम में कल्याणपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात कार्रवाई की। एसआई चंदन कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुर थाना की पुलिस टीम ने केसरिया थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान हत्याकांड से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की।

केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आदित्य कुमार हत्याकांड में मुकेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page