डा.श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेः डॉ. अखिलेश सिंह 

डा.श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेः डॉ. अखिलेश सिंह 
Facebook WhatsApp

-25 अक्टूबर को पटना के बापू  सभागार में होगा भव्य

मोतिहारी। महात्मा गांधी सभा भवन, जिला परिषद, मोतिहारी में आयोजित श्रीकृष्ण सिंह जी की 139 वीं जयंती के तैयारी समिति की बैठक  को संबोधित करते हुए डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 25 अक्टूबर को आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केशरी एवं बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री की 139 वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन बापू सभागार, पटना में किया गया है।

 डॉ .श्रीकृष्ण सिंह का जीवन त्याग, ईमानदारी, प्रशासनिक कुशलता एवं सामाजिक समरसता का अद्वितीय प्रतीक  है। उनके दूरदर्शी विचारों और बिहार के विकास में दिये गये योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि डॉ.सिंह बिहार को जमींदारी प्रथा से मुक्ति देकर आर्थिक और सामाजिक शोषण के खिलाफ लडाई लड़े। अंग्रेजो के खिलाफ महात्मा गांधी से कंधो से कंधा मिलाकर असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह एवं सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भाग लेकर आजादी की लड़ाई में सहयोगी बने।

उन्होंने जिला वासियों से जयंती समारोह में भाग लेने का निमंत्रण देते हुए ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पटना पहुंचने का आग्रह किया।

इस अवसर पर ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, अध्यक्ष, कांग्रेस कमिटि ने कहा कि स्वाधीनता के बाद श्रीबाबू ने बिहार के नवनिर्माण के लिए जो कुछ किया, उसके लिए बिहारवासी सदा उनके ऋणी रहेंगे। श्री राय ने बताया कि बिहार की राजनीति और सामाजिक इतिहास में श्रीबाबू का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका संघर्ष, ईमानदारी और जनसेवा का आदर्श आज भी हमें न्याय, समता और विकास के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

उक्त समारोह में अनिल कुमार, पूर्व विधायक, सतीश कुमार सिंह, अमिताभ शरण, श्यामबिहारी प्रसाद, पूर्व विधायक, बरकत खां, शैलेन्द्र सिंह, प्रो.  विजय शंकर पांडेय, अरूण यादव, अनवर आलम अंसारी,साधु यादव, मुमताज अहमद, मदन प्रसाद, मोख्तार प्रसाद गुप्ता, राकेश मिश्र, ओम् प्रकाश मिश्र, कुमार केशवम, उमेश ठाकुर, पवन कुमार अधिवक्ता, ललन राय, रूदल पाण्डेय, अख्तर हुसैन, बजेन्द्र तिवारी, अनिल कुमार सिंह, हरिनारायण यादव, श्रीबाबू यादव, मिंगु बाबू,  मुनानी शर्मा, संजय सिंह,  अवनीश कुमार, शैलेश ठाकुर, नीरज कुमार, रंजन शर्मा, हरिकिशोर पटेल,  विजय ठाकुर, सतेन्द्र तिवारी, नेयाज खां, अवधेश सिंह, रमेश श्रीवास्तव, मनोरंजन तिवारी, इम्तेयाज अहमद, प्रिंस मिश्रा,चन्देश्वर सिंह, नूर आलम खां,पवन सिंह,  चुमन जायसवाल, जगाराम शास्त्री, प्रिय रंजन, रजनीश कुमार सिंह, खलीलुर रहमान, राजकुमार यादव, शशिभूषण यादव, जितेन्द्र कुमार, राजकुमार अंजुमन, राजदेव यादव, अहमद अली, जे.पी. यादव, रंजीत पांडेय, आशीष रंजन सिंह, आलोक चन्द्र आदि उपस्थित रहें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page