मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादर बिक्री किए जाने के मामले मे  दो फेरीवाले से पूछताछ  

मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादर बिक्री किए जाने के मामले मे  दो फेरीवाले से पूछताछ  
Facebook WhatsApp

बंजरिया  पंडाल चौक स्थित ॐ साईं टेक्सटाइल से चादर लेने की बात सामने आई 

मोतिहारी।शहर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरें बेंचने की शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चादर बेंचने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूछताछ में चादरों की आपूर्ति और उनके बाजार तक पहुंचने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दूसरे देशों से इस्तेमाल की हुई चादरें किस माध्यम से बिहार तक पहुंच रही हैं। यहां किस नेटवर्क के जरिए इन्हें बाजार में खपाया जा रहा है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कुछ दिन पहले रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ चादर बेचने का मामला सामने आया था। पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि शनिवार को चांदमारी इलाके में भी इसी तरह की चादर बेंचने की शिकायत मिली। इसके बाद पुलिस टीम को सक्रिय कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बंजरिया थाना क्षेत्र के पंडाल चौक के पास स्थित ॐ साईं टेक्सटाइल से फेरी करने वाले लोगों को चादरें दी जाती हैं। इसके बाद फेरीवाले इन्हें अलग-अलग इलाकों में ले जाकर बेंचते हैं। पुलिस  इसी आधार पर चादर बेंचने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पूछताछ में हिरासत में लिए गए दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि देश और विदेश के अलग-अलग हिस्सों से इस्तेमाल की हुई चादरें लाई जाती हैं। वे लोग बंजरिया के पंडाल चौक के पास स्थित ॐ साईं टेक्सटाइल से चादर खरीदकर ले जाते हैं और फेरी कर बाजार में बेंचते हैं। पुलिस अब उनके बताए स्थान और आपूर्ति के स्रोत की भी जांच कर रही है।

एसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि दूसरे देशों से इस्तेमाल की हुई चादरें आखिर किस माध्यम से यहां पहुंचती हैं। इन चादरों को किसने मंगाया, कहां से लाया गया और बाजार में बेंचने के लिए किस स्तर पर इसकी आपूर्ति की जाती है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चादरों पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखे होने की वास्तविक वजह क्या है। इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है या नहीं। पुलिस टेक्सटाइल कारोबारी समेत चादरों की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की तैयारी में है।

वही देर रात जिला पुलिस मुख्यालय से जारी पत्र में बताया गया है,कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर मेड इन पाकिस्तान अंकित चादर की मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में ब्रिक्री किये जाने के संबंध में एक खबर प्रसारित हो रही है। उक्त खबर के संबंध में सत्यापन किया गया तो ज्ञात हुआ कि विपिन शर्मा, पे०- लालबाबू शर्मा, सा०-सिसवा, थाना-पहाड़पुर, जिला-पूर्वी चम्पारण (वर्तमान पता-रघुनाथपुर) द्वारा 200 रूपये में उक्त चादर मोहम्मद गुलशाद, पिता-ईशाक, साकिन-शास्त्री नगर, थाना-महम्मदाबाद कसबा, जिला-फर्रुखाबाद से खरीदी गई थी। चादर की राशि ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से मोहम्मद सलमान, पे०-मोहम्मद अनीश, सा०-मलवान, थाना-बडुपुर, जिला-बाराबंकी के बैंक खाते में भुगतान की गई थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर चादर की खरीद ब्रिकी से संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मोहम्मद सलमान द्वारा बताया गया कि घटना के दिन 200 रूपये की राशि विपीन शर्मा द्वारा मोहम्मद गुलशाद के कहने पर मेरे फोन पे पर भेजी गई थी। इसके बाद मोहम्मद गुलशाद एवं मोहम्मद सलमान को हिरासत में लेकर दोनों व्यक्तियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे बंजरिया थाना क्षेत्र के नया टोला पंडाल निवासी ओम साई टेक्सटाइल (दीपक इन्टरप्राइजेज) के प्रोपाईटर चंदन कुमार से चादर खरीदते हैं तथा घूम-घूममकर उनकी बिक्री करते हैं।

इस संबंध में दीपक इन्टरप्राइजेज के प्रोपाईटर चंदन कुमार, पे०-ललन प्रसाद, सा०-नया टोला पंडाल, थाना-बंजरिया, जिला-पूर्वी चम्पारण से भी पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त चादर विदेशों में इस्तेमाल किए गए कपड़ो से संबंधित है। विदेश का इस्तेमाल किया हुआ चादर की खेप हरियाणा के पानीपत में आती हैं। जहां उनकी धुलाई एवं छपाई के पश्चात् सस्ते दामों पर बेचा जाता है, वहां से हमलोग खरीद कर लाते है और यहां लाकर स्थानीय स्तर पर फेरीवालों को बेचते हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page