चंद्रा लाइफलाइन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का शुभारंभ

Facebook WhatsApp

– महिला सशक्तीकरण का लिया संकल्प

मोतिहारी। बेलबनवा स्थित चंद्रा लाइफलाइन हॉस्पिटल परिसर में शनिवार को चंद्रा लाइफलाइन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विधिवत शुभारंभ हुआ। समारोह में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. स्वस्ति सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. विनीता वर्मा रहीं। अध्यक्षता फाउंडेशन की निदेशिका डॉ.  हेना चंद्रा ने की। मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती सिन्हा ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सेवा की भावना को मजबूत करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनीता वर्मा ने फाउंडेशन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

वही डॉ. हेना चंद्रा ने कहा कि फाउंडेशन की स्थापना के पीछे महिलाओं के जीवन से जुड़ी चुनौतियों को करीब से समझने का अनुभव और उनके समाधान के लिए कुछ ठोस करने की इच्छा है। एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने महसूस किया कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान केवल चिकित्सा सुविधाओं तक सीमित नहीं है। स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक सम्मान और उचित अवसर भी जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाती हैं और परिवार के प्रत्येक सदस्य की जरूरतों का ध्यान रखती हैं, लेकिन स्वयं की समस्याओं और जरूरतों को पीछे कर देती हैं। आर्थिक अभाव के कारण कई महिलाओं और बेटियों की प्रतिभा को भी उचित अवसर नहीं मिल पाता। इन्हीं परिस्थितियों ने फाउंडेशन के माध्यम से समाज के लिए संगठित रूप से कार्य करने की प्रेरणा दी।

डॉ. चंद्रा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और परिवारों तक स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े अवसर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संस्था किसी व्यक्ति विशेष की उपलब्धि नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक दायित्व की भावना से शुरू की गई पहल है।समारोह का समापन ‘जय हिंद, जय बिहार’ के उद्घोष के साथ हुआl  मां दुर्गा की आरती भी की गई। अवकाश प्राप्त शिक्षिका नलिनी श्रीवास्तव, निशा जी, अंशु ठाकुर, सबिता सिंह, अधिवक्ता रूपम राज, प्रियंका सिंह सहित अनेक महिलाओं ने अपना अपना वक्तव्य दिया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page