भोजपुर : सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत

भोजपुर : सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसे में सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप हुई।मृतकों में तीन नाबालिग बच्चे और एक 25 वर्षीय युवक शामिल है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

पुलिस के मुताबिक, गांव के सात बच्चे सोन नदी की ओर गए थे। नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरा सुधीर कुमार (25) भी डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। काफी प्रयास के बाद चारों के शव बरामद किए गए।

मृतकों की पहचान तीर्थकौल गांव निवासी आकाश कुमार (15), पिता विनोद शर्मा, प्रेम कुमार (10), पिता मिंटू शर्मा, सिद्धांत कुमार (16) और सुधीर कुमार (25), पिता अरविंद यादव के रूप में हुई है।

संदेश के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिनेश कुमार और थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सोन नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page