फिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम का हथौड़ा

फिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम का हथौड़ा
Facebook WhatsApp

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में हुए अवैध निर्माण कार्य पर शनिवार को मुंबई नगर निगम की टीम ने शनिवार को तोडफोड की कार्रवाई की। यह कार्रवाई अजय देवगन को मुंबई नगर निगम की ओर 10 सितंबर को जारी नोटिस के बाद की गई है।इस नोटिस में मुंबई नगर निगम ने अजय देवगन को बंगले में किए गए अवैध निर्माण को खुद हटाने का निर्देश दिया था।

मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जुहू में रोड नंबर 11 पर स्थित की कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में अजय देवगन और उनकी मां वीणा देवगन का यह बंगला 7,802 वर्ग फुट पर बना है। इस बंगले में नगर निगम की जरूरी अनुमति के बिना ही अंदरूनी बदलाव, विभाजन दीवारें (पार्टिशन वॉल) बनाना, खिड़कियों में फेरबदल और अन्य संरचनात्मक काम किए जा रहे थे।

10 सितंबर को, नगर निकाय ने ‘मुंबई नगर निगम अधिनियम’ की धारा 354 के तहत काम रोकने का नोटिस जारी किया था।इस नोटिस में कहा गया था कि निर्माण कार्य के संबंध में अनुमति के कागज बीएमसी को दिखाए जाएं और अवैध निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से हटा दिए जाएं। लेकिन निर्माण कार्य की अनुमति के संबंध में देवगन की ओर से कागज पत्र बीएमसी को नहीं दिया गया था, सिर्फ अजय देवगन ने बीएमसी को एक पत्र दिया था, जिसे बीएमसी ने खारिज कर दिया।

इसके बाद मुंबई नगर निगम के के वेस्ट विभागीय कार्यालय ने 6 अक्टूबर को फिर से नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में कहा गया था कि अगर इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो अनधिकृत ढांचे और निर्माण सामग्री को हटा दिया जाएगा, जिसका खर्च और जोखिम मालिक को उठाना होगा। इस नोटिस पर अजय देवगन की ओर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मुंबई नगर निगम ने आज अजय देवगन के बंगले में बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page