नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी बरैया टोला में एसएसबी के सहयोग से की गई कार्रवाई के दौरान नेपाली कस्तूरी शराब की 230 बोतलें बरामद की गईं। मौके से कारोबारी राकेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मिश्रीलाल राय के पुत्र राकेश प्रसाद, निवासी अगरवा, थाना जितना के रूप में हुई है। शराब की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी सीमावर्ती इलाके में अवैध शराब के कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page