बिजली तार मरम्मत के दौरान मृत मानव बल के परिजन से मिले अधिकारी

बिजली तार मरम्मत के दौरान मृत मानव बल के परिजन से मिले अधिकारी
Facebook WhatsApp

-परिजनों को 12.5 लाख तक सहायता का भरोसा दिलाया 

 तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बड़हरवा गांव में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आने से मानव बल आलोक कुमार की मौत के दूसरे दिन बिजली विभाग के अधिकारी उनके घर चीवटही पहुंचे। अधिकारियों ने घटना को दुखद बताते हुए मृतक के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। मिलने वालों में

 विद्युत ग्रामीण के एसडीओ राजीव रंजन, शहरी विद्युत के एसडीओ राजीव कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। एसडीओ राजीव रंजन ने बताया कि मृतक के आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नामित नॉमिनी को नेशनल इंश्योरेंस की ओर से चार लाख रुपये, केनरा बैंक की ओर से छह लाख रुपये तथा पीएफ एवं ईएसआई के माध्यम से करीब 2.5 लाख रुपये की राशि देय होगी। इसके अलावा पीएफ एवं ईएसआई के प्रावधानों के तहत पात्र आश्रितों को पेंशन का लाभ भी दिया जाएगा।

एसडीओ ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की विभागीय जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी व्यक्ति की लापरवाही या दोष सामने आता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त  मृतक के किसी आश्रित को विभागीय मानदेय पर नियोजन दिए जाने के लिए नियमानुसार अनुशंसा की जाएगी।

अधिकारियों के पहुंचने पर मृतक के पिता विनय कुमार सिंह समेत ग्रामीणों ने घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। इस दौरान देवेंद्र कुमार सिंह, उमेश सिंह, चिंताहरण सिंह, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जयसिंहपुर बड़हरवा गांव में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की मरम्मत के दौरान मानव बल आलोक कुमार करंट की चपेट में आ गए, नतीजतन उनकी मौत हो गई।  फिलहाल परिवार में मातम पसरा हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page