जिला स्तरीय रोल प्ले में श्री राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरकौलिया को मिला प्रथम स्थान 

जिला स्तरीय रोल प्ले में श्री राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरकौलिया को मिला प्रथम स्थान 
Facebook WhatsApp

-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम ने बनाई जगह

मोतिहारी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , मोतिहारी में गुरुवार को जिला स्तरीय रोल प्ले (लघु नाटक) एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मॉडल स्कूल श्री राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुरकौलिया के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

रोल प्ले प्रतियोगिता में नोडल शिक्षक राहुल कुमार दुबे के मार्गदर्शन में आफरीन, शिल्पी, आकृति, इफा एवं पुष्पा की टीम ने प्रभावी प्रस्तुति न जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव प्रदान किया। अब टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। टीम को कीर्ति सागर एवं रेनी सचदेवा और रिंकू कुमारी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

शुक्रवार को विद्यालय में प्रधानाध्यापिका कुमारी अरुणा ने विजेता विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रतियोगिता के नोडल शिक्षकों की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों को बधाई दी।

राहुल कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभाशाली हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे। सफलता से उत्साहित विद्यार्थियों ने प्रधानाध्यापिका कुमारी अरुणा  मैम , राहुल सर, कीर्ति  मैम , रेनी मैम, रिंकू मैम, पंकज सर सहित सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page