रक्सौल शहर में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च

रक्सौल शहर में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च
Facebook WhatsApp

रक्सौल। दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार, अंचलाधिकारी अरविंद कुमार एवं रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से कर रहे थे।

पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ, जो शहर के मुख्य पथ, पोस्ट ऑफिस चौक, बाटा चौक, स्टेशन रोड, ब्लॉक रोड, कौड़िहार चौक, लक्ष्मीपुर एवं कोइरिया टोला सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता का संदेश दिया।

दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा पंडालों में उमड़ने वाले लोगों तथा सड़कों पर बढ़ने वाली गतिविधियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को यह संदेश देना है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्लैग मार्च में अंशुली आर्य, जेबा प्रवीन, शंभू कुमार साह, दीपक कुमार गिरि, राकेश कुमार, आशनारायण यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page