दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर डीएम-एसपी सड़क पर उतरे,पुलिस टीम के साथ किया फ्लैग मार्च
-नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
मोतिहारी। जिले भर में शांति पूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा संपन्न क को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। जबकि जिला मुख्यालय में खुद जिला पदाधिकारी सौरव सुमन यादव पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात सड़क पर उतर आए। इस दौरान पूरा अमला उनके साथ सड़क पर था।
सीधा संदेश पूजा में खलल बर्दाश्त नहीं की जाएगी खासकर शरारती तत्वों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उकसावा करने वाले किसी भी सूरत में बक्से नहीं जाएंगे पूरे शहर में पुलिस वालों के साथ बाइकर्स टीम टीम भी फ्लैग मार्च करते नजर आए। जाहिर प्रशासन फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को आगे करने का प्रयास किया है कि पूजा की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए आपसी भाईचारे के बीच दशहरा का आनंद उठाएं।
डीएम – एसपी ने बताया की पूजा के दौरान पुलिस की पैनी नजर अवांछित तत्वों पर है, किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे। शहर में यातायात को लेकर परेशानी नहीं हो फलस्वरुप पर्याप्त संख्या में पुलिस वलों को लगाया गया है। इस बार सादे लिबास में भी पुलिस एवं महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
ट्रैफिक व्यवस्था का प्लान तैयार कर रूट चार्ट लागू कर दिया गया है। ट्रैफिक नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी होगा। जो व्यक्ति ट्रैफिक नियम के विरुद्ध जाएंगे उन्हें जुर्माना भरना होगा। फ्लैग मार्च में नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से आरंभ हुआ। कचहरी चौक,बलुआ ओवर फ्लाई होते हुए सदर अस्पताल, टाउन थाना,मीना बाजार गांधी चौक,गांजा गद्दी चौक, हिंदी बाजार, नाका नं 02 से गोशाला तक गया।

